फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिन पर प्रभारी मंत्री ने की सेवा सप्ताह की शुरुआत

विज्ञापन
सेवा सप्ताह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में आयोजिम कार्यक्रम के दौरान ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने मंगलवार को किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने बताया कि हम अपने जीवन में यह प्रण कर लें कि आज से प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे। अपने आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही करने के लिए प्रेरित करेंगे। मंत्री ने लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई कि हम भारत के लोग शुद्ध अन्त:करण पूर्ण विश्वास, राष्ट्रीय समर्पण तथा संकल्प के साथ शपथ लेते हैं कि पर्यावरण के प्रति सन्तुलन व समन्वय की हमारी चिर पुरातन मान्यताओं एवं परम्पराओं का अनुपालन अपने व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन में करेंगे। अपने व अपने परिवारी जनों के जीवन के महत्वपूर्ण दिवसों पर एक-एक पौधे लगाकर हम पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन में अपनी सहभागी भूमिका सुनिश्चत करेंगे तथा इस परम्परा को धीरे - धीरे व्यक्तिगत जीवन तथा समाज में स्थायी भाव प्रदान करेंगे। पर्यावरण व स्वास्थ्य की दृष्टि से घातक संकट बन गये टाइम यूज प्लास्टिक पॉलीथिन प्लाटिस्क व थर्माकोल के ग्लास, दोना, पत्तल आदि का प्रयोग अपने यहां पूरी तरह से बंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें