हलधरपुर थाना क्षेत्र के सिकड़िया गांव में सड़क दुर्घटना में पंकज पांडेय की मौत के बाद घर के बाहर ?
- फोटो : MAU
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के ढोलमल गांव के पास सोमवार की देर शाम मवेशी से टकरा कर युवा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और परिजनों को खबर कराई। मृतक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी पंकज पांडेय के रूप में हुई। पंकज पांडेय 25 पुत्र रमाकांत पांडेय बीटीसी करने के बाद मऊ में रहकर सी टैट की तैयारियों को लेकर कोचिंग करता था। सोमवार की शाम वह अपने गांव आया हुआ थ। वापस मऊ जाने के लिए नौ बजे निकला। ढोलमन गांव के पास बाइक के सामने अचानक एक छुट्टा पशु आ गया, जिससे उसकी बाइक टकरा गई और वह जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौके पर मौत हो गई। उधर से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। उधर पंकज की मौत की सूचना मिलते ही पिता रमाकांत, मां रीता देवी और बहन सहित परिजन बिलख पड़े। मृतक एक भाई एक बहन है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।