फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में धन उगाही पर विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद का डूडा विभाग प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी सबके लिए आवास में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा मकान दिलाने के नाम पर हो रही धन उगाही को लेकर सतर्क हो गया है। इसके लिए तय किया गया है कि क्रिएटिव कंसोर्टियम संस्था द्वारा नियुक्त किए गए सभी कर्मचारी कार्य क्षेत्र में पहचान पत्र लगाकर जाएंगे। पहचान पत्र पर परियोजना अधिकारी एवं परियोजना निदेशक के हस्ताक्षर होंगे। यह कदम पात्र व्यक्तियों से धनराशि मांगने की शिकायत पर उठाया गया। परियोजना अधिकारी डूडा एमपी सिंह ने विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए धनराशि प्रथम किश्त में 50 हजार, द्वितीय किश्त में 1.50 लाख तथा तृतीय किश्त के रूप में 50 हजार रुपया खाते में नियमानुसार निर्गत किया जा रहा है। कहा कि क्रिएटिव कंसोर्टियम संस्था द्वारा नियुक्त किए गए प्रत्येक कर्मी को परियोजना अधिकारी एवं परियोजना निदेशक के हस्ताक्षर से पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया। संस्था का कोई भी कर्मचारी बिना पहचान पत्र लगाए कार्यक्षेत्र में नहीं जाएगा। जब किसी संस्था कर्मचारी द्वारा कार्य छोड़ा या कार्यमुक्त किया जाएगा तो उसका पहचान पत्र वापस ले लिया जाएगा। कहा कि परियोजना में कार्यरत पूर्व कर्मी अगर योजना में अनाधिकृत रूप से संलिप्त पाया जाएगा तो उसके ऊपर एफआईआर कराया जाएगा। परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों से धनराशि मांगे जाने की शिकायत निरंतर प्राप्त होने पर यह कदम उठाया गया है। यदि कोई अनाधिकृत व्यक्ति परियोजना के अंतर्गत कार्य करता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर शहर मिशन प्रबंधक रामानंद सिंह, अंकित सिंह, आशुतोष सिंह, मोहम्मद आदिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें