फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीधापा इंटर कालेज मैदान पर बिकेंगे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दीपावली पर्व में एक दिन ही शेष हैं, लेकिन पटाखा कारोबार तेज हो गया है। विभिन्न ब्रांडों के पटाखों की आपूर्ति थोक दुकानों पर हो चुकी है। प्रशासन ने पटाखा बिक्री के लिए 65 लाइसेंस जारी किए हैं। पटाखों की बिक्री सोनीधापा इंटर कॉलेज मैदान पर लगाई जाएंगी। जिले में कोपागंज, चिरैयाकोट सहित चार पटाखा की स्थायी दुकानें हैं। वर्ष 2009 से अब तक विस्फोट मामले में चार मुकदमा दर्ज किया गया है। लाइसेस जारी होने से पहले ही चोरी छिपे पटाखों की बिक्री शुरू हो गई है। बाजार में मुर्गा छाप, मोदी बम, चंद्रयान बम, अनार, फुलझड़ी, जलेबी, राकेट आदि पटाखे युुवा तथा बच्चे काफी पंसद कर रहे हैं। अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि अगलगी घटनाओं की आशंका के मद्देनजर टेंट में पटाखा का स्टाल नहीं लगाया जाएगा। बल्कि दुकानदारों को टिन शेड लगाकर स्टाल लगाना होगा। गत वर्ष जिले में 50 लाइसेंस जारी किए गए थे। विभागीय अधिकारियों की मानें तो किसी भी दुकान पर बिना लाइसेंस हासिल किए पटाखा बेचने की अनुमति नहीं है। उधर, लाइसेंस जारी होतेे ही पटाखा कारोबारी स्टाल लगाने के लिए तैयार हो गए हैं। ऐसे में पटाखों की बिक्री सोनीधापा इंटर कालेज मैदान पर शनिवार से शुरू हो जाएगी। अग्निशमन विभाग ने पटाखा विक्रेताओं से सुरक्षा के लिए स्टाल के समीप पानी और बालू भरी बाल्टी रखने का निर्देश दिया है। ताकि अगलगी की घटना पर तुरंत आग पर काबू पाया जा सके। नगर मजिस्ट्रेट जेएन सचान बताया कि प्रशासन की तरफ से 65 पटाखा लाइसेंस निर्गत कर दुकानदारों को दुकानें आवंटित की गई है। सभी दुकानें नगर के सोनीधापा इंटर कालेज के परिसर में लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें