फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मिले 104 नए टीबी के मरीज

विज्ञापन
सीएमओ अस्पताल स्थित टीबी क्लीनिक के बाद एंबुलेंस में टीबी मरीजों करती टीम। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में टीबी मरीजों को चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा दस दिवसीय टीबी खोजी रोगी अभियान समाप्त हुआ। इस दौरान 89 टीमों को जांच के दौरान 104 नए मरीज मिले। जिनका उपचार टीबी क्लीनिक में चल रहा है। इन मरीजों को मिलाकर जिले में टीबी मरीजों की संख्या 2954 हो गई है। बताते चले कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में टीबी के नए मरीजों को चिह्नित करने के लिए 11 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक टीबी रोगी खोज अभियान चलाया गया। जिले में 89 टीम द्वारा ढाई लाख से ज्यादा लोगों की जांच की। जिसमें 104 लोगों में टीबी का लक्षण पाया गया हैं। इन सभी लोगों का उपचार सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है। टीबी डॉट्स केंद्रों के आंकड़ों के मुुताबिक 25 अक्तूबर 2019 तक मरीजों की संख्या 2954 पहुंच चुकी है। जबकि जनवरी 2020 तक सत्र के समाप्ति तक यह आंकड़ा 3500 के करीब पहुंचने की कयास विभागीय अधिकारियों द्वारा लगाया जा रहा है। इस जिला क्षय अधिकारी एसपी अग्रवाल ने बताया कि अभियान समाप्त होने के बाद टीबी मरीजों को खोजने तथा मौके पर बलगम की जांच के लिए सीबी नॉट मशीन से लैस एंबुलेंस मंगाई है। जो दस दिनों तक जिले के अलग अलग क्षेत्रों में पहुंचकर संभावित मरीजों के बलगम की जांच मौके पर करेगी। जिससे मरीजों को टीबी क्लीनिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने की भी जरूरत नहीं होगी। शुक्रवार को इसके तहत सीएमओ कार्यालय के पास कैंप लगाकर 20 से ज्यादा मरीजों के बलगम की भी जांच की गई। इस मौके पर डॉ. आदर्श पटेल, एलटी संजय मिश्रा, देवेंद्र सिंह, जयदेश, अशोक आदि मौजूद रहे। जिला क्षय अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि अभियान में 104 नए टीबी के मरीज मिले है। जिनका उपचार टीबी क्लीनिक पर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें