फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर खूब हुई मस्ती

विज्ञापन
नववर्ष के पहले दिन नगर के बलिया मोड़ स्थित रोज गार्डन में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नए साल का पहला दिन लोगों ने मौज मस्ती के बीच गुजारा। रेस्टोरेंट, पिकनिक स्पाट और पार्क गुलजार नजर आए। जहां लोगों ने दावतों का लुत्फ उठाया तो वहीं धमाल से भी पीछे नहीं रहे। जिले के प्रमुख मंदिरों मेेेें लोगों ने मत्था टेककर नववर्ष के मंगलमय होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

सर्वाधिक भीड़ नगर के पावरहाउस कालोनी से सटे हनुमान मंदिर, शीतला माता धाम तथा जिले के वनदेवी धाम, कोयल मर्याद भवानी माई सहित विभिन्न मंदिरों में रही। इसके साथ ही नगर क्षेत्र से सटे चंद्रभानपुर उद्यान और वनदेवी धाम पार्क में मौज मस्ती करने वालों की भारी भीड़ रही। जहां खास तौेर से युवाओं को फिल्मी गीतों की धुनों पर ग्रुप डांस करते देखा गया। इन स्थानों पर मौज मस्ती के बाद लोग रेस्टोरेंट भी गए और अपने मित्रों आदि के साथ विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप, ट्वीटर आदि से नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। पिपरीडीह: वनदेवी धाम मंदिर धाम पर तड़के से ही दर्शन पूजन करने के लिए लोगों का रेला लगा रहा। पूजन अर्चन करने के बाद लोगों ने वनदेवी पार्क में मौज मस्ती की। बाजार में युवाओं की ओर से नववर्ष के अवसर पर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने फिल्मी गीतों की धुनों पर नृत्य किया। साथ ही बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। पार्टी में शामिल लोगोे ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। रानीपुर: नववर्ष के पहले दिन देइया माई मंदिर पर पूजन अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। विधि विधान से पूजन अर्चन कर मन्नत मांगी। साल के पहले दिन लोगों ने फुरसत के लम्हे अपने परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बिताए। मझवारा: नववर्ष के पहले दिन बखउत बाबा स्थान पर अखंड हरिकीर्तन तथा रामायण पाठ का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर मन्नत मांगी। दोहरीघाट : नव वर्ष के आगमन पर जहां वृद्ध, बच्चे, जवान हर तरह हैप्पी न्यू ईयर बोलते दिखे। वहीं मुक्ति धाम पार्क पर जहां युवाओं की भीड़ बहुत ज्यादा रही। हर तरफ सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही। उधर रात के रात बारह बजे रात से ही धूम धमाका नव वर्ष के आगमन को लेकर होता रहा । मुक्ति धाम पार्क में नए वर्ष का जश्न मनाने वालों का तांता सुबह दस बजे से शुरू हो गया जो सायं पांच बजे तक चलता रहा। भीषण ठंड में भी युवाओं का जोश मात दे गया। पार्क में युवक युवतियों की काफी भीड़ रही। जहां विशाल शिवलिंग का दर्शन करते हुए पार्कों की खुबसूरती का अवलोकन कर रहे थे। वहीं शुतुरमुर्ग पक्षी को देखने के लिये खासी भीड़ रही। मुक्ति धाम पार्क में प्रेमी युग जोड़े की भी काफी संख्या रही। जो एकांत में बैठकर नववर्ष को सेलिब्रेट करते दिखे। पार्क में बने अशोक स्तंभ, भारत माता मंदिर, शिव गंगा की झांकी व झरने से गिरते पानी जहां लोगों को अपने तरफ लुभा रही थी। कई बार जाम की सांसत भी लोगों को झेलनी पड़ी। पूरे दिन पुलिस जाम हटाती रही । इधर हेड पंप कैनाल पर भी नए वर्ष का जश्न मनाने वालों की तादाद काफी रही । सपरिवार लोग कैनाल हेड पर जश्न मनाने के लिए जुटे रहे। जगह जगह डीजे की धुन पर युवा डांस करते हुए मस्ती कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें