फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा जुलूस में उमड़े मातृभक्त

विज्ञापन
दोहरीघाट में अंर्तराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम के तत्वावधान में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श? - फोटो : MAU
विज्ञापन
दोहरीघाट। नवरात्र पर मातेश्वरी परिवार के संस्थापक सद्गुरुमहाराज के नेतृत्व में मातृभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा जुलूस निकाला। जुलूस में हजारों भक्त शामिल हुए। बाद में जयकारे के बीच कलश की स्थापना की गई। कलश यात्रा जुलूस मातेश्वरी महाधाम से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुये बड़हलगंज गोरखपुर के मुक्तिपथ पहुंचा। जहां विधि विधान से कलश में जल भर कर वापस मातेश्वरी महाधाम में आकर मातृभक्तों ने अपने अपने हवन कुंड के पास कलश की स्थापना कीा। कलश यात्रा के दौरान मातारानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र दुूर्गामय होता रहा। कलश स्थापना के साथ मातेश्वरी महाधाम में नौ दिवसीय अखंड महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही। चिरैयाकोट : श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा में लाल वस्त्र धारण किये कुंवारी कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए देवीगीत गाते हुए चल रही थीं। शिव मंदिर पुजारी राजेश पांडेय , विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ता अश्वनी कुमार पांडेय, प्रकाश पांडेय, महेंद्र पांडेय और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में मनाजित गांव के विश्वकर्मा मंदिर से चलकर श्रद्धालुओं का समूह खाकी बाबा कुटी पहुंचा। वहा से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। पवित्र कलश लेकर श्रद्धालुओं का जुलूस विश्वकर्मा मन्दिर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें