कोपागंज। घोसी विधान सभा क्षेत्र से प्रथम विधायक रहे सुबाष यादव का निधन मंगलवार को फातिमा अस्पताल में तड़के हुआ। वह पिछेले छह महीने से बीमार चल रहे थे। उनके मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, बुद्धिजीवियों और चिकित्सकों ने कसारा मोड़ स्थित उनके आवास पर पहुंच परिवार को सांत्वना दी। उनकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। घाघरा तट स्थित मुक्तिधाम पर उनकी अंत्येष्टि की गई। पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव सेंदुराइच से हुई। तहसीलदार सदर ने उन्हें पुष्पचक्र समपित कर श्रद्धांजलि दी। समाजवादी झंडे में लिपटे पूर्व विधायक की शव यात्रा कसारा मोड़ से शुरु हुई जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। पूर्व विधायक के इकलौते पुत्र डा. प्रकाश चंद यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। कोपागंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा सेंदुराईच के मूल निवासी पूर्व कांग्रेस विधायक व वर्तमान में सपा नेता सुबाष यादव सन 1989 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर घोसी विधानसभा से बसपा के कद्दावर नेता दयाराम पाल को 7596 वोटों से विधायक निर्वाचित हुए थे। पूर्व में भाकपा से राजनीति शुरु करने वाले सुबाष यादव कल्पनाथ राय के आह्वान पर कांग्रेस में चले गए। मऊ जिला बनने के बाद 1989 में पार्टी ने उन्हें घोसी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया और वे विजई रहे। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, पूर्व एमएलसी दयाराम पाल, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, कुद़्दूस अंसारी, डा. ओपी यादव, वीरेंद्र चौहान, लोकदल नेेता देवप्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, किसान नेता राकेश सिंह, भाजपा नेता मनोज राय, विजय प्रकाश पांडेय संजय कुमार यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेलाल अंसारी, कांग्रेस नेता समीउल्लाह अंसारी, प्रवीण चौरसिया, अशोक यादव और राकेश यादव और चिकित्सकों आदि ने पूर्व विधायक को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। दोहरीघाट : मुक्तिधाम पर पूर्व विधायक के इकलौते पुत्र डा. प्रकाश चंद यादव ने मुखाग्नि दी। चिता में आग लगते ही सबकी आँखें नम हो गईं। उन्हें पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय, पूर्व प्रमुख संतोष राय, रतन राय, शिवदेनी उर्फ साधु, प्रजापति राय, पूर्व प्रधानाचार्य झारखण्डेय राय, मार्कण्डेय राय, विवेकानंद राय, दिव्येन्दु राय, बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, अतुल राय, ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ,सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, राजेश राय ,पूर्व प्रमुख आद्याशंकर यादव , पूर्व प्रमुख विजय शंकर यादव,ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू राय,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव सुरेन्द्र राय, डा.सुमन राय, शम्भू यादव, संतोंष राय, कल्पनाथ राय, दीना राय, रामचंद्र राय, रामाश्रय यादव, हरिकेश यादव, रामप्रवेश राय ,राम सिंह यादव, सतीश यादव, विशाल यादव समेत हजारों लोग मौजूद रहे।