फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस कॉलेजों में 9971 छात्राओं को दी बालिका सुरक्षा की जानकारी

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय कंधेरी में बालिका सुरक्षा कार्यक्रम में मौजूइ छात्राएं। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में संचालित हो रही बालिका सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को अलग अलग क्षेत्रों के दस स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 9971 छात्राओं को बालिका सुरक्षा की जानकारी दी गई। चिरैयाकोट पुलिस द्वारा आरडी पब्लिक स्कूल में 220 छात्राओं तो दक्षिणटोला पुलिस टीम द्वारा चासकर पब्लिक स्कूल में 350 छात्राओं और दोहरीघाट पुलिस द्वारा श्री दुर्गाजी इंटर कालेज में 225 छात्राओं को जागरूक किया गया। इसीक्रम में घोसी पुलिस द्वारा सर्वोदय इंटर कॉलेज में 666 छात्राओं और हलधरपुर पुलिस द्वारा सन राइज पब्लिक स्कूल में 300 छात्राओं तो कोपागंज पुलिस द्वारा बीएसएस महाविद्यालय में 324 छात्राओं को बालिका सुरक्षा की जानकारी दी गई। जबकि कोतवाली पुलिस द्वारा डीसीएसके पीजी कॉलेज में 3676 छात्राओं तो मधुबन पुलिस टीम द्वारा इंदिरा पीजी कालेज में 2400 छात्राओं तथा रानीपुर पुलिस द्वारा महर्षि बाल लोपीदास इंटर कालेज में 900 छात्राओं तो सरायलंखसी पुलिस द्वारा केंद्रीय विद्यालय में 910 छात्राओं को महिला सुरक्षा उपाय, यूपी-100, 1090 वूमेन पावर लाईन, 181 महिला हेल्पलाईन, महिला प्रकोष्ठ तथा सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें