कलेक्ट्रेट सभागार में टीईटी परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक और
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में आगामी आठ जनवरी को संपन्न होने वाली टीईटी परीक्षा के दिन विपक्ष द्वारा किए गए भारत बंद के अह्वाहन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन काफी सतर्क है। जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन सुबह चार बजे से रुट डायवर्जन कर सतर्क रहेंगा। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की तरफ से टीईटी परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील किया कि सभी लोग समय से परीक्षा केंद्र के लिए निकले। क्योंकि इस बार दस मिनट तक परीक्षार्थियों को प्रवेश देने की व्यवस्था है। उसके बाद केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सोमवार को परीक्षा में तैनात किए गए 65 मजिस्ट्रेटों, पर्यवेक्षकों के अलावा अन्य सहयोगियों के संग बैठक की गई। इस दौरान सभी को नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए हिदातयत दी गई, साथ ही सभी से तैयारी का जायजा लिया गया। डीएम ने बताया कि जिले 35 हजार टीईटी परीक्षार्थी है, इसमें पहले चरण में 25 हजार परीक्षार्थी, दूसरी पाली में 10 हजार परीक्षार्थी शामिल होगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिले में 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से 65 मजिस्ट्रेट तथा 65 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। टीईटी परीक्षा प्राथमिक स्तर पूर्वाह्न 10 बजे से 12.30 बजे तथा उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न 2.30 बजे से अपराह्न पांच बजे के मध्य होगी।