रोटी बैंक द्वारा किए गए कार्य को लेकर लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के बच्चों को सम्मानित करते रो?
- फोटो : MAU
मऊ। गरीबों को मऊ रोटी बैंक भोजन मुहैया कराने का काम कर रहा है। सोमवार को रोटी बैंक के साथ लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सिकटिया के कामर्स कक्षा के छात्रों ने 300 जरूरतमंदों को भोजन कराया। छात्रों ने अपने जेब खर्च से मऊ रोटी बैंक की टीम के साथ सदर, अस्पताल नरई बांध, रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर तीन सौ जरूरतमंद लोगों को भोजन का पैकेट वितरण किया। मऊ रोटी बैंक की टीम ने उन बच्चों व उनके स्कूल टीम को सम्मानित करने के लिए उनके विद्यालय परिसर में पहुंची। इस दौरान प्रबंधक मुरलीधर यादव ने छात्रों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गामा यादव, आदेश श्रीवास्तव, धनेश शर्मा, गौरव मद्धेशिया, मनीष गुप्ता, रवि मद्धेशिया, केशरी नंद वर्मा जी आदि मऊ रोटी बैंक के सदस्य मौजूद थे।