फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मबल और आत्म सुरक्षा से बच्चें खुद को रख सकते हैं सुरक्षित

विज्ञापन
नगर के आर्य समाज स्थित दयानंद बाल विद्या मंदिर में आर्यवीर दल शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करते प? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। आर्यसमाज तथा सार्वदेशिक आर्यवीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में चल रहे आर्यवीर दल शिविर का समापन दयानंद बाल विद्या मंदिर में आयोजन किया गया। जिसमे प्रशिक्षक दिनेश आर्य द्वारा बच्चो के शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति हेतु बौद्धिक एवं शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना भरने का कार्य किया। 21 जुलाई से चल रहे शिविर का समापन समारोह में बच्चो ने शारीरिक प्रदर्शन किया। जिसमे योग, आसान, प्राणायाम के साथ बच्चो ने लाठी चलाने के 8 अभ्यास, जूडो - कराटे का अभ्यास , सूर्यनमस्कार, भूमि नमस्कार, पद संचालन, ध्वजारोहण , सर्वांग सुंदर व्यायाम आदि किया। दल प्रशिक्षक दिनेश ने बताया की मुसीबत में पड़ने पर बच्चे किस तरह से आत्मबल एवं आत्मसुरक्षा के माध्यम से खुद को सुरक्षित रख सकते है इसकी जानकारी बच्चो को होना अत्यावश्यक है। वहीं आर्यसमाज के प्रधान दिनेश नंदन राय ने बताया कि प्रशिक्षण में बच्चो में नई प्रतिभा का विकास हुआ, खेल कूद के प्रति भी बच्चो में रुचि का विकास हुआ है। बताया कि आजकल बच्चे शारीरिक परिश्रम न करते हुए मोबाइल आदि में व्यस्त रहते हैं जिससे उनका मानसिक विकास तो हो सकता है परंतु शारीरिक विकास होना संभव नहीं है। ऐसे में शारीरिक विकास करने के लिए ही इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इस मौके पर आर्यसमाज के मंत्री सुमित राय, प्रधानाचार्य मुरलीधर, मनीष आर्य, अशोक कुमार आर्य, पंडित हरिशंकर मिश्रा, जानकी राय, रमेशचंद्र वर्मा, राजेंद्र प्रताप वर्मा, प्रहलाद वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, बृजेश सिंह,संजय सिंह, मनोज सिंह, जेपी वर्मा, गनेश प्रसाद, ओमकारनाथ सिंह, रमाशंकर आर्य, बब्बन वर्मा, उदय प्रताप आर्य, अरविंद आर्य, राहुल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें