फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ कक्षा में बैठ विद्यार्थी बने बीएसए:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने टीईटी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के बाद बुधवार को फतेहपुर मंडाव के उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय तालरतोय का निरीक्षण किया। बच्चों के साथ कक्षा में बैठ स्वयं विद्यार्थी बन शिक्षकों द्वारा दी जाने वाली शिक्षा का अवलोकन किया। साथ ही बच्चों के अंदर विषय के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय तालरतोय के बच्चे एवं शिक्षक उस समय चहक उठे जब स्वयं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी के खेल के प्रति इस लगाव को देख बच्चे उन्हें अपना हमजोली समझ खेलने लगे। शिक्षकों ने अपने प्रति अपने अधिकारी का यह लगाव देख अत्यंत प्रसन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें