फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की बैठक में मतदाता बनाने पर रहा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सपा कार्यालय पर शनिवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षक निर्वाचन में वित्तविहीन विद्यालयों के अध्यापकों को मतदाता बनाने तथा उनका फॉर्म 19 भरवा कर 6 नवंबर से पहले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जमा कराने पर विचार किया गया। विधानसभा नामावली में छूटे तथा 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने जनपद में बढ़ते अपराध तथा पुलिस की निष्क्रियता पर चिंता जताई। बैठक में कार्यकर्ताओं नेताओं को संबोधित करते हुए धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेशवासी इस समय अघोषित इमरजेंसी की हालत झेल रहे है। मध्यम वर्ग के लोग छोटे-मोटे कुटीर धंधे, बेरोजगारी दिन प्रति दिन चिंताजनक बनी हुई है। चीनी व नमक से लेकर हवा पानी पर भी कर वसूलने वाली सरकार गरीबों का निवाला छीन लिया है। त्योहारों पर गरीब जनता को मिलने वाला मिट्टी का तेल भी सरकार ने बंद कर दिया है। कहा कि गैस सिलेंडर के दाम दिन दूना रात चौगुना बढ़ते जा रहे हैं जिससे गरीब जनता रसोई गैस लेने में अक्षम महसूस कर रही है, उनके घरों में चूल्हा नहीं जल पाते। कहा कि सपा की सरकार में समाजवादी पेंशन के नाम पर उत्तर प्रदेश की 55 लाख महिलाओं को 500 रुपये प्रतिमाह मिलने वाली सहायता पेंशन भाजपा सरकार ने छीन लिया। जिलाध्यक्ष ने नौजवानों का आह्वान किया कि ऐसी निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकें। बैठक में अनूप कुमार यादव के नेतृत्व में कई लोगों ने अन्य दल छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण किया।मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के महासचिव अजीत यादव की माता के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में राम हरी चौहान,पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान,पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु,अशोक कुमार गौतम, रामधनी यादव, कुद्दुस अंसारी, नन्हकू प्रसाद राजभर, वीरेंद्र चौहान,गुड्डू चौधरी,मास्टर अमान अहमद,मुसाफिर यादव,सीता राम कुशवाहा,मयंक पांडेय,राम शबद यादव,रामप्रकाश यादव, जहीर सेराज, मन्नान,हरिनाथ प्रसाद,मास्टर अनिल यादव,श्रीकान्त यादव,डा.ओ पी यादव,मुन्नू राम,विनोद यादव,दिलीप पांडेय,गौरव पाण्डेय,योगेन्द्र यादव आदि नेता एंव कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें