फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान संकाय पीजी के पांच विषयों में मिली अस्थायी मान्यता:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज में विज्ञान संकाय में पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने वर्ष 2019-20 में स्नातकोत्तर स्तर पर पांच विषयों में अस्थायी मान्यता प्रदान किया है।
विज्ञापन

नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में स्नातक स्तर पर ही विज्ञान संकाय में कक्षाओं में संचालन होता था। इससे छात्र छात्राओं को एमएससी के लिए दूर जाना पड़ रहा था। इस वर्ष कालेज प्रशासन ने एमएससी की कक्षाएं शुरू करा दिया है। इस मामले में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के शहरोज गांव निवासी तथा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र राय शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा था। शासन के निर्देश पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने जवाब में बताया है कि वर्ष 2019-20 में स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय में प्राणि विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित की अस्थायी मान्यता प्रदान कर दी गई है। इस बाबत डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने बताया कि विज्ञान संकाय के प्राणि विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित की अस्थायी मान्यता मिल गई है। तीन वर्ष बाद स्थायी मान्यता मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें