फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों की पिटाई घायल विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के कसबा खास के पश्चिमी मुहल्ला में ब्याही गई 27 साल की विवाहिता की पिटाई उसके ससुराल वालों ने की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे कसबे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 11 दिनों तक मौत से संघर्ष के बाद 12 वें दिन मंगलवार को वह जिंदगी की जंग हार गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली के सराय गणेश निवासी स्व. राजनाथ की बड़ी लड़की मंजीता की शादी लगभग छह वर्ष पहले घोसी नगर के कसबा खास के पश्चिमी मुहल्ला निवासी रमेश पुत्र रामू से हुई थी। किसी बात पर हुए विवाद में ससुराल वालों ने 17 अक्टूबर को मंजीता की निर्मम पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल मंजीता को कसबे के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर मंजीता मौत से जूझती हुइ जिंदगी की जंग लड़ रही थी। लेकिन 12 वें दिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बेटी की मौत से आहत मंजीता की मां दुलारी ने दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा बेटी को प्रताड़ित करने और पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि मंजीता के ससुराल वाले एक मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपयों की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया है कि दहेज को लेकर 17 अक्तूबर की रात में मंजीता को कमरे में बंद करके उसके ससुराल वालों ने पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति रमेश पुत्र रामू ,सास शांति एवं ससुर रामू पुत्र पुनवासी के विरुद्ध संबधित धाराओं के तहत चालान कर दिया। इस बाबत इंसपेक्टर परमानंद मिश्र का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें