मऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से नगर के जीवन राम इंटर कालेज के खेल प्रांगण में माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बापू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उपेंद्र नाथ राय ने जिला विद्यालय निरीक्षक को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में 800 मीटर की दौड सीनियर बालक वर्ग वाल गुप्ता जीवन राम इंटर कालेज, जूनियर बालक वर्ग में राज कुमार गोंड बापू इंटर कालेज कोपागंज और सब जूनियर बालक वर्ग में पवन कुमार केएमके कालेज पिपरीडीह को प्रथम स्थान मिला।
बालिका वर्ग में रजनी चौहान, नेहरू इंटर कालेज रतनपुरा प्रथम स्थान मिला। 600 मीटर दौड़ सब जुनियर में सोनाली पाल केएमके कालेज पिपरीडीह 100 मीटर बालक सब जूनियर वर्ग में सुंदर नेशनल इंटर कालेज इंदारा, 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में उदयभान बापू इंका. कोपागंज को प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग में अतुल कुमार सहरोज प्रथम। 100 मीटर दौड़ बालिका सब जूनियर वर्ग में रानी यादव उत्तर प्राथमिक विद्यालय हदसा मानोपुर प्रथम स्थान मिला।
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेेंद्र प्रसाद ने कहा कि हार और जीत दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। जैसे दिन के बाद रात को होना तय है, वैसे ही हार के बाद जीत भी तय है। लेकिन इसके लिए टीम के खिलाडिय़ों को अनुशासित रहकर लगन एवं आस्था के साथ मेहनत करना होगा। इस अवसर पर जिला समन्वयक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, देवभाष्कर तिवारी, मजहर अली, श्रीराम यादव, शंकर सिंह आदि शामिल रहे।