फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपलब्धियां गिनाई, मांगा वोट

विज्ञापन
कोपागंज के बापू इंटर कालेज के मैदान में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते प्रदेश के मुख्यमंत? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सीएम योगी की जनसभा में लगभग सभी वक्ताओं ने घोसी उपचुनाव के लिए फागू चौहान को क्षेत्र का विकास पुरुष मानते हुए नजीर के रूप में पेश किया। इसके साथ ही उनके नाम पर पार्टी प्रत्याशी को वोट देने का आह्वान किया गया। यहां तक कि खुद सीएम योगी ने भी कहा कि जिस तरह फागू चौहान ने घोसी विधान सभा क्षेत्र का विकास किया, उसी तरह से भाजपा प्रत्याशी भी क्षेत्र का विकास करेगा। चुनावी सभी में मंत्री से लेकर विधायक और पार्टी पदाधिकारी ने फागू चौहान की सीट की दुहाई देकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। प्रत्याशी को सब्जी विक्रेता का बेटा बताकर दावा किया कि भाजपा में ही यह संभव है कि गरीब के बेटे को टिकट मिल सकता है। एक गरीब युवा को टिकट देकर पार्टी ने यह साबित भी कर दिया है। वक्ताओं ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने पिछडे़ और गरीब परिवार से आने वाले जैसे फागू चौहान को राज्यपाल बनाकर चौहान समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों का मान बढ़ाया है। ठीक वैसे ही इनका आगे से भी ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा में ही संभव है कि सामान्य परिवार में जन्मा व्यक्ति इस देश का प्रधानमंत्री, गृहमंत्री,राज्यपाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष,और मुख्यमंत्री बन सकता है। बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने सपा और बसपा पर निधाना साधा। नारा दिया की बाकी पार्टियां परिवार की केवल भाजपा संसार की। अपने तेवर के अनुसार उन्होंने सपा को परिवार की पार्टी बताया और बसपा को गठरी की पार्टी बताया। कहा कि न कोई राजनीति , न कोई जनसेवा , जितनी भारी गठरी दे दिया उतना ही बड़ा ओहदा बसपा में मिल जाता है। सपा छोड़कर भाजपा में आने के बाद राज्य सभा सांसद बने नीरज शेखर का दर्द कुछ ज्यादा ही छलक आया। उन्होंने आरोप मढ़ दिया कि जिस पार्टी में मैंने 12 साल बिता दिये, वहां हमारे समाज को मान नहीं दिया जाता , इसी लिए हमने पार्टी छोड़ दिया। तर्क दिया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 11 प्रत्याशियों क सिंबल पर हस्ताक्षर करने थे इनमें से केवल सुधाकर सिंह के ही सिंबल पर हसताक्ष करना भूल गए।आरोप मढ़ दिया कि वे नहीं चाहते थे कि सुधाकर एमएलए बनें। सभा में जनपद के प्रभारी मंत्री अमेठी से विधायक सुरेस पासी, यशंवत सिंह , राज्य सभा सांसद सकलदेव राजभर, मंत्री अनिल राजभर ,उपेंद्र तिवारी, विधायक संजय यादव, कामेश्वर सिंह , उपेंद्र दत्त शुक्ल तक ने फागू चौहान के नाम पर मतदाताओं को रिझाया। मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने सपा को सैफई प्राइवेट लिमिटेड की संज्ञा दे दी। सभा को मंत्री दारा सिंह चौहान,विधायक श्रीराम सोनकर, कामेश्वर सिंह, धनंजय कनौजिया,धमेंद्र सिंह अवधेश सिंह ज्ञानेंद्र सिंह , विनोद राय, सहजानंद राय,सुनीता सिंह,संगीता बलवंत , विनोद यादव , अरिजीत सिंह ,मुन्ना दूबे , अरविंद सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने तथा संचालन उपाध्यक्ष गणेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें