फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी और नाले में डूबने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को नदी और नाले में डूबने से एक 69 वर्षीय व्यक्ति और एक किशोरी की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति घाघरा नदी में मछली मारने के लिए गया था। जबकि किशोरी अपनी बहन के साथ घर के पीछे मौजूद नाले में नहाने गई थी। पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

दुबारी संवाददाता के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के भेड़कुल सुल्तानपुर गांव निवासी रामनक्षत्र प्रसाद पुत्र बनवासू शुक्रवार की शाम घर से मछली मारने के नाम पर निकला। इस दौरान वह घाघरा नदी की तरफ गया। शनिवार की सुबह वृद्ध की लाश नदी में उतराई मिली। शव को देख गांव के लोगों ने इसकी सूचना परिवारीजन को दिए। इस पर परिवार के सदस्य आनन- फानन में घटना स्थल पर पहुंचे। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दी। परिवार के सदस्यों की मानें तो वह रात को घाघरा नदी में जाल डालने के लिए जाते थे। शुक्रवार की रात भी वह जाल डालने के लिए निकले। इसके बाद उनकी लाश मिली। मृत के परिवार में पत्नी ललिता देवी के साथ दो बेटियां और चार बेटे हैं।
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गरथौली गांव में शनिवार की दोपहर नाले में नहाने गई दो सगी बहनों में से एक की डूबने से मौत हो गई। जबकि छोटी किसी तरह से जान बचाकर वापस घर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी दी। परिवार वालों ने उसकी तलाश की तो नाले में उसका शव बरामद किया गया। मृत किशोरी लोरिया (11) गरथौली गांव निवासी बसंत पुत्र स्वर्गीय हरि मुसहर की बड़ी बेटी थी। जबकि बची छोटी बेटी चांदनी (9) है। बेटी की मौत की सूचना पर मां कमलावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें