फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन

विज्ञापन
धनतेरस पर नगर के सहादतपुरा से बर्तन की दुकानों पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजारों में खूब धन बरसा। भगवान धनवंतरि का पूजन-अर्चन कर लोगों ने दिन की शुरुआत की और फिर खरीदारी के लिए बाजारों का रुख किया। देर शाम तक हुई भीड़ से बाजार गुलजार रहे। लोगों ने अपने जरूरत के सामानों की जमकर खरीदारी की। दुकानों के साथ ही ज्वेलरी और वाहनों के शोरूमों पर खरीदारी के लिए लोग उमड़े रहे। उधर, बाजारों में उमड़ी भीड़ के चलते जाम की स्थिति रही। आलम यह था कि लोगों को पैदल चलना दुश्वार था। आजमगढ़ मोड़ से कलेक्ट्रेट मोढड़ तक लोग जाम से दो चार होते रहे। नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, चौक, रौजा, गोला बाजार, घास बाजार सहित जिले के घोसी, मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना सहित विभिन्न बाजारों में बर्तन, सर्राफा आदि की दुकानें सजनी शुरू हो गई थी। मंदी के चलते लोगों का अनुमान था कि बाजारों में बिक्री पहले की अपेक्षा कम रहेगी लेकिन शाम होते-होते नगर सहित हर छोटी बड़ी बर्तन, मूर्ति व आभूषणों की दुकानों पर भीड़ देखकर कारोबारी खुश दिखे। बाजार में सबसे अधिक बिक्री बर्तनों की रही। वहीं दूसरे नंबर पर सर्राफा व्यवसाय दिखा। बर्तनों में जहां अधिकांश लोगों ने अपने-अपने जरूरत के हिसाब से कूकर, टिफीन, बाल्टी, गिलास, लोटा, चम्मच, डीनर सेट, टी सेट, भगौना, ड्रम खरीदा। वहीं लोगों ने छोटी वस्तुएं खरीदकर धनतेरस की रस्म अदायगी की। छोटे वर्तनों में सर्वाधिक बिक्री पीतल के पूजा सामग्रियों की रही। लोगों ने दीपदान, लोटिया, घंटी आदि की खरीदारी की। बर्तन व्यवसायी कन्हैया प्रसाद ने बताया कि धनतेरस पर बाजार ठीक रहा। लोगों ने अपेक्षाकृत अधिक खरीदारी की। सर्राफा व्यवसायी मनीष सर्राफ ने बताया कि चैन, अंगूठी, सोने, चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, केरला डिजाइन के आभूषण आदि बिक रहा है। गत वर्ष की अपेक्षा बिक्री अच्छी हुई है। इलेक्ट्रानिक, इलेट्रिकल सामान के विक्रेता संतोष कुमा ने बताया कि बाजार में चाइनीज झालरों व अन्य रोशनी के सामानों की बिक्री रही। नगर सहित जिले के बाजारों में सोने-चांदी की दुकानों में अपेक्षाकृत सबसे ज्यादा भीड़भाड़ रही। धनतेरस के दिन लोगों ने अपनी जेब के मुताबिक सोना-चांदी के सिक्के, महिलाओं के केरला डिजाइन के गहने, जार्ज पंचम के सिक्के, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, चेन, अंगूठी आदि की खरीदारी की। सर्राफा कारोबारी विजय सर्राफ ने बताया कि गत वर्ष जिले में धनतेरस पर 15 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस बार लगभग 18 करोड़ का कारोबार पहुंचने की उम्मीद है। शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अपाचे, जुपीटर स्कूटर, मोपेड, रेडियान, होंडा की एक्टिवा, डीओ, क्यूबा, सीबी साइन सहित विभिन्न माडलों के वाहनों की खूब बिक्री हुई। वाहन कारोबारी शादाब अंसारी ने बताया कि एक हजार वाहन बिक चुका है। बताया कि गत वर्ष 15 करोड़ का कारोबार हुआ था।इस वर्ष भी 15 करोड़ कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें