दोहरीघाट केगोठा मोटल तथागत में बैंको की चल रही जागरूकता सतर्कता अभियान सप्ताह में भ्रष्टाचार के
- फोटो : MAU
दोहरीघाट। क्षेत्र के गोठा स्थित मोटल तथागत में बैंकों का जागरूकता सतर्कता अभियान सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें
भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ दिलाया गया। साइबर क्राइम को बैंको के पोर्टल पर शिकायत करने व उसके निवारण को लेकर विजिलेंस की टीम ने ग्राहकों को बारीकी से समझाया।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू राय ने कहा कि बैंक उपभोक्ताओं को आज के दौर में सतर्क रहने की आवश्यकता है।क्योंकि कि साइबर क्राइम आज सबसे बड़ा नासूर बना हुआ है। इसके लिए हमें बहुत एलर्ट रहना होगा। वहीं लोन पास कराने के लिए हम कहीं भी सुविधा शुल्क न दें क्योंकि सुविधा शुल्क लेना और देना दोनों अपराध की श्रेणी में आता है।काशी गोमती क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक के विजिलेंस अधिकारी डीसी जैन ने बताया कि फोन पर कोई भी बैंक का कर्मचारी बनकर अगर आप से कोई आपका एटीएम कार्ड का नंबर मांगता है तो उसे न दें ।क्योंकि कि कोई भी बैंक का कर्मचारी आपसे आपके डेबिट क्रेडिट कार्ड का नंबर मांगने का अधिकारी नहीं है।उसे आप न दें। हमें इसके लिये जागरूक रहना होगा।वही बैंको से लोन लेते समय अगर आप से कोई भी बैक का कर्मचारी सुविधा शुल्क मांगता है तो इसकी शिकायत बैंक के उच्च अधिकारी से करें ।आपको जरूर न्याय मिलेगा।आप चाहें तो भ्रष्टाचार रोक सकतें हैं। इस अवसर पर रिजनल मैनेजर अशोक दूबे, संतोष श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान विजेंद्र राय, विजयनरायन राय, सुधाकर राय, रामकृष्ण राय, विपिन राय, अनिल गुप्त, उमेश राय, जयकृष्ण राय आदि शामिल रहे।