सोमवार को झमामझ बारिश के बाद शहर के भीटी पुल पर हुआ जलजमाव।
- फोटो : MAU
मऊ। सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। मध्याह्न बाद मौसम सुहाना होने से लोग मस्ती करते देखे गए। बारिश शुरु होने से किसान आकाश की तरफ टकटकी लगाए रहे।सोमवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। धूप छांव होता रहा। गर्मली तथा उमस से लोग परेशान रहे। मध्याह्न बाद कहीं बूंदाबांदी तथा कहीं बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी उमस से राहत मली। मौसम सुहावना होने से लोग सड़क पर आराम से घूमते देखे गए। नगर में रुक-रुक कर आधा घंटे तक हल्की बारिश हुई। नगर के भीटी स्थित ओवरब्रिज पर जलजमाव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान लोग गाजीपुर तिराहा सहित विभिन्न संपर्क मार्गो के दोनों ओर दुकानों के आसपास खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते देखे गए। जिला अस्पताल सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों के आसपास जलजमाव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।उधर भारी बारिश के लिए जिले के ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन अर्चन शुरू हो गया है। मधुबन संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से धान की फसल को संजीवनी मिली। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। किसान भारी बारिश की आस लगाए रहे। किसानों का कहना था कि धान की फसल फूट रही है। सिंचाई की सख्त जरूरत है।