फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने सामने भिड़ी बाइक-ऑटो, एक की मौत

विज्ञापन
घोसी मधुबन मार्ग के जामडीह गांव के पास दारोगा की बाइक और टेम्पो की भिडंत के बाद क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव के पास सोमवार की सुबह बाइक और सवारियों से भरी ऑटो में आमने- सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें ऑटो में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक सवार दो पुलिस उपनिरीक्षक सहित छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों एसआई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने दोनों पुलिस उपनिरीक्षकों की गंभीर हालात देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ के घोसी में कार्यक्रम के चलते ड्यूटी के लिए मधुबन थाने में तैनात उपनिरीक्षक विकास यादव (30) तथा सत्य नारायण (28) एक ही बाइक से घोसी जा रहे थे। अभी वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह के पास पहुंचे थे। इसी बीच घोसी से मधुबन जा रही सवारियों से भरी ऑटो में आमने -सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दोनों उपनिरीक्षक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। वहीं ऑटो में सिपाह निवासी नुरुल हुदा (28) पुत्र अली हुसैन की मौके पर मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक अनीश चौहान पुत्र सुखारी और प्रतिभा पत्नी अनीश चौहान के साथ छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों के चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने ऑटो से घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें