फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों को दिए गए दिशानिर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील सभागार में शनिवार को ड्रेस कोड निर्धारित करने को लेकर उपजिलाधिकारी डा.सी एल सोनकर की अध्यक्षता में क्षेत्र के सभी लेखपालों की बैठक हुई। लेखपालों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय में टी शर्ट जींस पहनने के बजाय आप लोग आफिसियल ड्रेस पहनें। समय से कार्यालय पहुंच कर अपने कर्तब्यों का निर्वाह करे। कार्यालय के कामों को अपना काम समझ कर करें। तहसीलदार सुभाष यादव ने कहा कि यह राजस्व कर्मियों का दायित्व है कि वे अपने अपने गांवों में पहुंचकर गांव की जानकारियां लोगों से हासिल करें। किस ब्यक्ति की मौत हुई है, उसके वारिश कौन कौन हैं, उन के नाम खसरा खतौनी में दर्ज करावें। इस अवसर पर अशोक सिंह, ओमप्रकाश,राजेश, सुरेंद्र यादव, रामपाल सिंह सहित काफी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें