फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी के लिए रखा गया 504 बोरे गेहूं बरामद

विज्ञापन
मझवारा बाजार स्थित अदरी मधुबन शहीद मार्ग पर किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पंप के पास रामप्रवेश गुप? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मझवारा। घोसी तहसील अंतर्गत मझवारा बाजार स्थित मऊ मधुबन शहीद मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास स्थित एक व्यक्ति के तीन गोदामों पर गुरुवार को छापा मारकर उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने 504 बोरे गेहूं पकड़ा। एसडीएम ने गोदाम के मालिक पर 1.65 लाख का जुर्माना भी लगाया। एसडीएम के अनुसार व्यापारी के पर इतनी मात्रा में गेहूं के भंडारण का लाइसेंस नहीं था। यह गेहूं कालाबाजारी के लिए रखा गया था। एसडीएम ने प्रकरण की जांच कृषि मंडी और पूर्ति विभाग के अधिकारियों से कराया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि गेहूं के भंडारण में कालाबाजारी और टैक्स चोरी की गई है। एसडीएम को शिकायत मिली थी कि शहीद रोड पर स्थित एक व्यक्ति के तीन गोदामों में कालाबाजारी करने के लिए गेहूं का भंडारण किया गया है। उन्होंने रामप्रवेश गुप्ता पुत्र श्रीकिशुन के गोदाम में छापा मारा तो मकान के तीन गोदामों व एक पिकअप पर लदा 504 बोरी खाद्यान्न बरामद हुआ। एसडीएम के आदेश पर आनन फानन में मंडी सचिव और पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे मकान की तलाशी ली गई। टीम को मकान के तीन गोदामों में जमा किया गया और एक पिकअप वाहन पर लदे बोरों की गणना की। एसडीएम ने अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दिया। एसडीएम घोसी निरंकार सिंह ने बताया कि काला बाजारी, टैक्स चोरी के मामले में व्यापारी पर एक लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। छापेमारी के दौरान कृषि मंडी सचिव सालिक राम सरोज, पूर्ति निरीक्षक शरद कुमार सिंह, खाद्य निरीक्षक विद्यासागर तिवारी , मनोज कुमार सिंह, उमाशंकर यादव, श्यामनारायण सिंह सहित दर्जनों अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें