नगर के बालनिकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण
- फोटो : MAU
मऊ। भाजपा कार्यालय पर राजनीति के अजातशत्रु पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में अटल जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि अटल जी जैसा सर्वगुण संपन्न व्यक्तित्व का धनी नेता होना आसान नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल जी से जो भी मिलता उसी का हो जाता।अटल जी उत्कृष्ट कवि, पत्रकार, राजनेता होने के साथ ही समाज सेवक भी थे। अटल जी से सीख लेते हुए हम सबको उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद राव ने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने में अटल जी का हर रूप में महत्वपूर्ण योगदान रहा। कहा कि अटल जी ने इस देश को नई ऊंचाई की ओर ले जाने का कार्य किया। वरिष्ठ नेता विजय बहादुर दुबे ने कहा कि अटल जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए पार्टी का कार्य करना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने अटल जी की कविता मैं कूच से क्यों डरुं प्रस्तुत करते हुए कहा कि अटल जी इतने सरल हृदय के थे कि जो भी उनसे मिलता उनका हो जाता। हरिहर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व के सामने पूरा पक्ष और विपक्ष नतमस्तक रहता था। भरत लाल राही ने कहा कि अटल जी की सादगी से कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए। संचालन जिला महामंत्री आनंद प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर गनेश सिंह, प्रवीण गुप्ता, विजय राजभर, रमेश राय, संजय पांडेय, संजीव जायसवाल, मनोज राय, राकेश तिवारी, कृष्ण कान्त राय, राघवेंद्र शर्मा, संतोष वर्मा, सर्वेश राय, इंद्रदेव प्रसाद पंकज राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर भाजपा नेता मनोज राय ने सदस्यता अभियान के क्रम में अपने अल्पकालिक विस्तारक क्षेत्र अलीनगर सेक्टर के विधनसभा घोसी के मठम्मदपुर, हथिनी, चोरपा, जयसिंहपुर, गरथौली सहित दर्जनों गांवों में कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया।