फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विद्यालयों के तीन शिक्षक तथा दो शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन प्रशासन के तमाम फरमान जारी करने के बाद भी शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कार्यप्रणाली में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। विद्यालय में हाजिरी लगाकर अपने निजी कार्यो में व्यस्त हो जा रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने शुक्रवार को जिले के सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो विद्यालयों के तीन शिक्षक तथा दो शिक्षणेत्तर कर्मचारी अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित मिले। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने पूर्वांचल बालिका जूनियर हाईस्कूल भोपौरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सहायक अध्यापक मेराज अहमद, लिपिक शफीउल्लाह खान अनाधिकृत रुप से गायब मिले। इसी क्रम में सरायसादी जनता जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में रामशब्द यादव सहायक अध्यापक, रविंद्र नाथ सिंह, कृष्णगोपाल यादव लिपिक अनाधिकृत रुप से गायब मिले। बीएसए ने विद्यालय में अव्यवस्था देख दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कड़ी फटकार लगाई। बीएसए ओपी त्रिपाठी का कहना है कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही सभी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें