फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी करेंगे अंग्रेजी में बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परिषदीय अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चयनित शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार को डायट के सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कहा की अब परिषदीय विद्यालय के बच्चे भी कान्वेन्ट स्कूल की तरह बात कर सकेगें। बस आवश्यकता है शिक्षकों को अपने अंदर इच्छाशक्ति जागृत करने की। इसके लिए अंग्रेजी भाषा का शिक्षण प्रथमत: परिवेश से जोड़कर के बच्चों को सिखाना होगा। प्रशिक्षक शैलेंद्र पांडेय ने शिक्षकों को अंग्रेजी लैंग्वेज को बोलने व लिखने के अंतर को स्पष्ट किया। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने शिक्षकों को पहले एंड्रागाजी (तर्क क्षमता) के बाद शिक्षण में पेडागाजी अपनाने की बात कहीं। कार्यक्रम में जिला समन्वयक सीडी यादव, बीईओ रमेश सिंह, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, सत्यप्रकाश दूबे, चंद्रधर राय, सुधा वर्मा, पूजा, श्वेता राय, प्रियंका पांडेय, अनुपमा त्रिपाठी, नेहा राय, अमृता, संजय कुमार, अनिल दूबे सहित 100 प्रतिभागी दो बैचों में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें