फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग ने उर्वरक दुकानों पर मारा छापा, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग ने उर्वरक दुकानों पर मारा छापा, हड़कंप
विज्ञापन

मऊ। शासन के निर्देश के क्रम में कृषि विभाग की तरफ से जिले के चारों तहसीलों में एक साथ बुधवार को छापेमारी की गई। टीम ने 52 उर्वरक दुकानों पर छापा मारा। जिसमें 23 संदिग्ध नमूने लिए गए। साथ ही तीन उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। दो उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी की गई। उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप की स्थितिरही।जिले के उर्वरक विक्रेताओं द्वारा व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। शिकायत मिलने पर शासन के निर्देश पर उप निदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में टीम ने 52 उर्वरक दुकानों पर छापेमारी किया।जिसमें 23 संदिग्ध नमूने लिए गए। साथ ही तीन उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। दो उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी की गई। सूचना मिलते ही कई उर्वरक विक्रेताओं ने ताला बंद कर फरार हो गए। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि जांच में 23 संदिग्ध नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया गया हे। 15 दिन बाद जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें