रानीपुर ब्लाक परिसर में बन रहे पशु चिकित्सालय भवन में लगने वाली ईट की गुणवत्ता चेक करते एसडीएम डा
- फोटो : MAU
रानीपुर। मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम ने सोमवार को रानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण सोमवार को किया। अस्पताल में चरमराई सफाई व्यवस्था देखकर वह केंद्र प्रभारी पर भड़क गए और इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। वहीं, नवीन पशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर दोपहर 12 बजे पीएचसी की ओपीडी देखने पहुंचे, जहां उन्हें चिकित्सक उपस्थित मिले। इसके बाद वो प्रभारी के कक्ष पहुंचकर उपस्थिति रजिस्ट्रर की जांच करने के बाद वार्ड, औषधि कक्ष, डिलेवरी वार्ड का मुआयना किया। अस्पताल में गंदगी मिलने पर केंद्र प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार को फटकार लगाते हुए सफाई कराने का निर्देश दिया। पीएचसी का निरीक्षण के बाद एसडीएम भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, अजय सिंह, शिवशक्ति सिंह, सुनिल सिंह की शिकायत पर बगल में बन रहे पशु अस्पताल के भवन के निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत पर जांच को पहुंचे। निरीक्षण में घटिया सामग्री मिलने पर कार्य रोकने का निर्देश दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी हरीवंश प्रसाद, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, मिलन सिंह, महेश सिंह, सरवन चौहान, सुमंत प्रजापति, बृजेश चौहान आदि मौजूद रहे।