रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के अस्सीभवन ग्राम पंचायत में शौचालय की जांच करते उपनिदेशक पंचायती राज आजम
- फोटो : MAU
चिरैयाकोट/रानीपुर । स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचलयों का निरीक्षण शुक्रवार को मंडलीय निदेशक पंचायती राज राम जियावन ने किया। इस दौरान शुक्रवार को उनकी टीम रानीपुर ब्लाक के अस्सी भवन और कमथरी गांव पहुंची। यहां निरीक्षण में स्वच्छता मिशन के तहत बनाए गए शौचालयों की हकीकत सामने आई। अस्सी भवन गांव में बने 115 शौचालयों में से 50 अपूर्ण मिले, यही हाल कमथरी गांव में रहा। रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के अस्सीभवन गांव में जांच टीम करीब दो बजे पहुंची। इस दौरान मंडलीय उपनिदेशक पंचायती राज रामजियावन ने पाया कि कागजों के हिसाब से इस गांव में कुल 115 शौचालय बनें है। लेकिन जांच के दौरान पाया गया कि 50 शौचालय आज भी अधूरे है। जांच के दौरान पाया गया कि अधुरे शौचालय का निर्माण कार्य जारी था। हालांकि पात्र व्यक्ति को शौचालय निर्माण की लागत का भुगतान कर दिया गया है। इस तरह से जांच के दौरान इस गांव में महज 65 शौचालय पूर्ण मिले। लोगों ने शौचालयों में सोख्ता टैंक की जगह सेफ्टी टैंक बनवा लिया गया था। उपनिदेशक ने पात्रों को सोख्ता वाला सेफ्टी टैंक बनवाने का आदेश दिया। साथ ही गांव के प्रधान और सचिव विजय बहादुर सिंह को उन्होंने फटकार लगाई। बोले अधुरे शौचालय का निर्माण वो जल्द से जल्द पूरा कराए। जांच टीम में मंडलीय समन्वयक राजू पटेल,एडीओ पंचायत सुरेंद्र नाथ यादव, ग्राम प्रधान कमलेश पासवान, सचिव विजय बहादुर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। ।चरिैयाकोट संवाददाता के अनुसार रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के कमथरी गांव में शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब उप निदेशक पंचायत अधिकारी रामजियावन के नेतृत्व में जांच टीम पहुंची। इस दौरान अंधेरा हो गया था, इसके चलते टीम गांव का भ्रमण कर निरीक्षण तो नहीं की। लेकिन पूछताछ में पता चला कि अस्सी भवन गांव की तरह यहां भी पास शौचालयों मथें आधे का निर्माण नहीं हुआ है। इस दौरान उन्होंने प्रधान और सचिव को फटकरा लगाते हुए अधुरे शौचालय के निर्माण को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में लगाए गए चौपाल में उन्होंने लोगों से बात की उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान एक व्यक्ति ने शौचालय वितरण में धांधली किए जाने का आरोप लगाया। बोला वह पात्र है फिर भी उसे शौचालय नहीं दिया गया। सबकी सुनने के बाद मंडलीय उपनिदेशक पंचायती राज ने कहा कि सरकार कमथरी आदर्श गांव बनाना चाहती है। यह तभी संभव है जब सरकारी योजनाओं से इस गांव में सीसी रोड के साथ शौचालय का निर्माण पूरा होगा, इसके अलावा जलनिकासी के साधन पूरे होगें। जांच के दौरान कमथरी गांव में प्रधान के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भारतेंदु मिश्र