फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे डॉक्टरों, हेल्थ वर्करों ने नहीं किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दो दिनों के अल्टीमेटम के बाद भी मानदेय नहीं मिलने पर नाराज जिला महिला अस्पताल में एनएचएम के तहत कार्यरत संविदा डॉक्टर एवं हेल्थ वर्कर मंगलवार को तीन घंटे तक कार्य से विमुख रहे। इस दौरान इन्होंने अस्पताल में किसी तरह की सेवाएं नहीं दी। इससे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसकी खबर मिलते ही सीएमएस भी मीटिंग हाल में पहुंच गए। वहां उन्होंने डॉक्टरों एवं हेल्थ वर्करों को 48 घंटे के भीतर सभी देयकों का भुगतान कराने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराया। हालांकि मानदेय का भुगतान दो दिनों में न होने पर दुबारा हड़ताल करने का पुन: अल्टीमेटम देकर सभी कार्य पर लौट आए। मंगलवार की सुबह रोजाना की भांति आठ बजे खुला, लेकिन तैनात संविदा चिकित्सक तथा 40 हेल्थ वर्करों ने ड्यूटी के बजाए हड़ताल पर चले गए। आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन ने बीते माह और इस माह का मानदेय नहीं दिया गया है, जबकि शासन का साफ निर्देेश है कि संविदा कर्मचारियों का मानदेय का भुगतान माह के पांचवीं तारिख तक हो जाना चाहिए। लेकिन सीएमएस तथा अकाउटेंट की मिलीभगत के चलते हर बार मानदेय का भुगतान में लेटलतीफी होता है। कर्मचारियों ने बताया कि बीते जून -जुलाई माह का मानदेय का भुगतान रोक दिया गया था। काफी विरोध जताने के बाद मानदेय का भुगतान किया गया। बोले कि मानदेय ना मिलने से आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा हैं, ऐसे में कुछ दिनों में दीपावली का त्यौहार है। मानदेय न मिलने पर यह परेशानी ओर बढ़ेगी। उधर करीब दो घंटे सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह, महिला अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश रस्तोगी, डॉ. कमाल, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ.अल्का राय से चर्चा करते हुए 48 घंटे के भीतर एक माह का मानदेय का भुगतान करने का आश्वासन दिया। साथ ही इस माह का मानदेय का भुगतान जल्द करने की बात कही। सीएमएस के आश्वासन पर करीब 11 बजे हड़ताल समाप्त हो गया। बाद में संविदा चिकित्सकों और कर्मचारी अपने अपने काम पर लौट गए। इस मौके पर आशूतोष राय, सोनम चौहान, प्रिया, संजू, रेखा यादव, धीर सिंह,गुड्डी, भावना, सोनम मौर्या, सुनिता तिवारी, राघवेंद्र राय, शैलेंद्र, विनय कुमार राय, रीमा, अर्चना, अनीता आदि कर्मचारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें