फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में पकड़ी गई मिलावटी तेल कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन । थाना क्षेत्र के कुुंडा शरीफपुर गांव में बुधवार की शाम छह बजे एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी कर मिलावटी तेल का काम करने वाली फर्म का पर्दाफाश किया गया। छापेमारी के दौरान मौके से एक टैंकर ऐथेनाल के साथ केरोसिन आयल आदि बरामद हुआ। एसडीएम मधुबन सीएल सोनकर ने बताया कि कहने को यह फर्म हाट मिक्सिंग प्लांट को आयल सप्लाई करने का काम करता है। लेकिन मौके से केरोसिन आयल बरामद होने पर फार्म के विरुद्घ ईसीएक्ट में कार्रवाई की जाएगी। साथ वहां तैयार समानों की सेम्पलिंग कराई गई है। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश तिवारी से किसी ने शिकायत किया कि मधुबन के कुंडा शरीफपुर गांव में एक टायर आयल बनाने की लगी फार्म मिलावटी तेल तैयार करने का काम करती है। इस सूचना पर डीएम ने उपजिलाधिकारी मधुबन डा.सीएल सोनकर को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस दौरान डीएम ने एसडीएम के सहयोग में सीएसएफएसओ आरके दीक्षित, रामानंद ,जयहिन्द राम, पूर्ति निरीक्षक जयनारायन यादव के साथ स्थानीय पुलिस टीम को लगाया। बुधवार की शाम को एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने जायसवाल इंडियल कंपनी के नाम से संचालित फार्म पर छापेमारी किया। एसडीएम मधुबन सीएल सोनकर ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से एक टैंकर केरोसिल आयल के साथ एथेनाल सहित अन्य कई सामान बरामद हुए। इसके अलावा अंदर बने टैंकर में एकत्र आयल का नमूना लिया गया। एसडीएम सीएल सोनकर ने बताया कि एक टैंकर केरोसिन आयल मिलने से कंपनी वैसे भी ईसी एक्ट की दोषी है। जांच के दौरान फर्म का नाम जायसवाल इंडियल आयल लिखा मिला। जबकि जीएसटी के कागजात पर फर्म का नाम जायसवाल पेट्रो केमिकल फर्म अंकित किया गया था। सीएल सोनकर ने बताया कि नमूने की जांच रिपोर्ट आने पर इस कंपनी के विरुद्घ और कार्रवाई की जाएगी। वैसे ईसी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें