फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आने वाली अफवाहों का करें त्वरित खंडन - बृजभूषण

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक के बाद पुलिसकर्मी को अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ती पत्र ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी ब्रज भूषण एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ मनोज तिवारी ने बुधवार को आगामी त्यौहार मोहर्रम,नवरात्रि, दीवाली आदि त्यौहारों के मद्देनजर नगर क्षेत्र के तीनों थानों कोतवाली, सरायलखंसी और दक्षिणटोला थाना क्षेत्रों से आये 500 डिजिटल वालंटियर्स ग्रुप के सदस्यों के साथ नगर के कम्यूनिटी हाल में मीटिंग किया। मीटिंग में आला अफसरों ने उनकी समस्याओं को सुना। एडीजी ने वालियंटर्स को बताया कि उनके थाना क्षेत्र में घटित होने वाले अपराध के बारे में तत्काल सूचना दें। उन्होंने सोशल मीडिया और अपने थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की फर्जी अफवाहों का त्वरित खण्डन करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने में वे थाना प्रभारियों व अन्य पुलस अधिकारियों की मदद करें। इस दौरान एडीजी ने सराहनीय कार्यों के लिए 11 डिजिटल वालंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ब्रज भूषण , पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ मनोज तिवारी ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने का निर्देश दिया। कहा कि थानों में लंबित मुकदमों का तेजी से निस्तारण कराने में सक्रियता लाई जाए। थानों का नियमित निरीक्षण करके थाना प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की जाए। इस अवसर पर सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों की उपस्थिति में आगामी त्यौहार मोहर्रम, नवरात्रि, दीवाली आदि त्यौहारों के दृष्टिगत समीक्षा गोष्ठी कीगई। इसमें जनपद के सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र के डिजीटल वालंटियर से सहयोग लेने के लिये कहा गया। त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। एडीजी ने डीआईजी और एसपी के साथ मऊ नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया। दोनों उच्चाधिकारियों ने शहर के संवेदनशील स्थलों संस्कृत पाठशाला, शाही कटरा आदि का हहन निरीक्षण किया। इन स्थानों के बारे में पूर्व से चली आ रही परंपराओं की जानकारी पुलिस अधिकारियों और नागरिकों से लिया। इस दौरान जगह-जगह रुक कर व्यक्तियों से उनकी सुझावों समस्याओं को सुना। एडीजी ने दक्षिणटोला थाने का औचक निरीक्षण किया गया। एडीजी ने एसओ को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें