फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के निरीक्षण में अस्पताल में मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। ब्लाक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का शनिवार को एसडीएम सदर अंकुर लाठर ने औचकर निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में मिली गंदगी को देख वो भड़क गई। इसके बाद वो अस्पताल के स्टोर रूम , महिला वार्ड, उपस्थिति रजिस्टर के साथ की गहनता से निरीक्षण की। उपस्थिति रजिस्टर देखने के बाद उन्होंने नदारत डाक्टर राहुल आंनद राय और कुष्ठ कर्मचारी अजय राय के हस्ताक्षर कर गायब रहने पर दोनों के बारे में जानकारी की। साथ ही दोनों को कड़ी चेतावनी दी। एसडीएम सदर के औचक निरिक्षण से अस्पताल कर्मियों में अफरातफरी मची रही। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज पर सुबह 11 बजे के करीब ज्वाइंट मजिस्ट्रट/ एसडीएम सदर अंकुर लाठर अपने लावलश्कर के साथ पहुंची। कैंपस में उपजिलाधिकारी को देख अस्पताल के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों कि सांसे फूलने लगी। इस दौरान एसडीएम सदर अस्पताल में प्रवेश करते ही उन्होंने दीवारों पर पान के पिक को देखा, इस पर वो भड़क गई। इस दौरान सीएमएस को आड़ों हाथ ली। इसके बाद सभी वार्डो का निरीक्षण की। यहां व्याप्त अव्यवस्था को देख वो अस्पताल के सभी कर्मचारियों को लताड़ लगाई। इसके बाद प्रसव कक्ष के साथ इमरजेंसी वार्ड, स्टोर रूम को देखा। सभी जगह कुछ न कुछ कमियां मिली, जिससे वह अधीक्षक से नाराजगी व्यक्त की कहा कि न तो ठीक से साफ सफाई हुई है न तो किसी कक्ष की व्यवस्था ठीक है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक आरके झा की बोलती बंद हो गई। रजिस्टरों का निरीक्षण करने के दौरान उन्हे मिला कि डॉ. राहुल आनंद राय हस्ताक्षर कर नदारत है। पूछताछ करने पर पता चला कि वो हस्ताक्षर यहां करते है और ड्युटी जिला अस्पताल में करते है। इस पर वो नाराजगी व्यक्त की बोली इस संबंध में सीएमओ से वार्ता की जाएगी। इसी तरह से कुष्ठ रोग विभाग के कर्मचारी अजय राय के गायब रहने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने गायब डाक्टर और कर्मचारी को चेतावनी देने का आदेश दिया। बोली काम न करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें