फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीसीएल के डीलरों ने पीड़ित परिवारों को दी सहायता

विज्ञापन
वलीदपुर नगर पंचायत के बिचलापुरा में गैस सिलेंडर रिसाव कांड के पीड़ित लोगों के लिए संगत जी मंदिर म - फोटो : MAU
विज्ञापन
वलीदपुर। नगर पंचायत वलीदपुर में सिलेंडर विस्फोट में मारे गए परिजनों से बलिया और मऊ के एचपीसीएल डीलरों ने गुरुवार को पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके भोजन और अस्थाई आवास के लिए सीमेंट सीट की व्यवस्था किया।14 अक्तूबर की सुबह वलीदपुर नगर पंचायत के विचला पूरा मोहल्ले में स्व. छोटू विश्वकर्मा के घर में सिलेंडर लीकेज के चलते हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई थी जबकि चार घायलों ने इलाज के दौरान अस्पतालों में दम तोड़ा था। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के भोजन और रहने के लिए आवास की कोई व्यवस्था नहीं थी। पीड़ित परिवारों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था के लिए एचपीसीएल के डीलर संघ बलिया के अध्यक्ष संजीव सिंह और मऊ के अध्यक्ष माधवेंद्र सिंह तथा वलीदपुर एचपी गैस की मालिक सुशीला चौहान की ओर से गुरुवार को एक कुंतल आटा ,30 किलो चावल, 25 किलो दाल, एक टीन सरसों का तेल और 50 किलो आलू तथा विस्फोट में दो मंजिला मकान के पूरी तरह ध्वस्त हो जाने पर स्व. छोटू की विधवा रीता को अस्थाई आवास के लिए 30 सीमेंट सीट दिया। एचपीसीएल डीलरों ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर वलीदपुर गैस एजेंसी के मैनेजर उमेश प्रजापति, मुस्तकीम, विक्रम, सुरेश, प्रेम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें