जिला महिला में निरीक्षण करते दिल्ली से आए कायाकल्प टीम के सदस्य।
- फोटो : MAU
मऊ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कायाकल्प कार्यक्रम के तहत फाइनल असेसमेंट के लिए दिल्ली से आई तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण किया। टीम दो दिनों तक रूककर कायाकल्प में शामिल महिला जिला अस्पताल के व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करेगी। पहले दिन टीम ने अस्पताल के सुविधाओं का जायजा लिया। टीम के आने की सूचना पर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई करा दी गई थी। वहीं वार्डों की सफाई अन्य दिनों से बेहतर थी तो गायब रहने वाले चिकित्सक भी अपने चेंबर में इलाज करते दिखे। कायाकल्प के फाइनल असेसमेंट के लिए दिल्ली से तीन सदस्यीय टीम सोमवार को करीब दस बजे महिला जिला अस्पताल पहुंची। टीम मेें शामिल सदस्यों ने ओपीडी विंग में सफाई व्यवस्था, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर आदि की स्थिति देखी। क्वालिटी मैनेजर डॉ. मिथिलेश ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम के तहत फाइनल असेसमेंट के लिए केंद्र से तीन सदस्यीय टीम असेसमेंट के लिए अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके तहत टीम द्वारा 28 जनवरी मंगलवार को भी अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान टीम के लोगों ने साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उधर टीम के आने की जानकारी पहले से होने के कारण अस्पताल प्रशासन द्वारा दो दिन से परिसर को चमकाया जा रहा था। शौचालय, गैलरी आदि जहां हमेशा गंदगी फैली रहती थी वहां भी सफाई करा दी गई थी। सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जांच टीम ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच टीम में शामिल विशेषज्ञ मंगलवार को भी व्यवस्था को देखेंगे।