फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. संजय सिंह बने आईएमए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष बने डॉ. एके रंजन

विज्ञापन
नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में आयोजित आईएमए के चुनाव में चुने गए अध्यक्ष संजय सिंह और ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में वर्ष 2019- 20 का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम शनिवार की देर शाम गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में आयोजित किया गया। चुनाव कार्यक्रम में डॉ. संजय सिंह को अध्यक्ष तथा सचिव पद पर डॉ. सीएस साहनी को चुना गया। शनिवार की देर शाम करीब नौ बजे से शुरू हुए आईएमए 2019-20 के लिए नवीन पदाधिकारियों का चुनाव कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें र्निविरोध रूप से अध्यक्ष पद पर डॉ. संजय सिंह को चुना गया। जबकि सचिव पद पर डॉ. सीएस साहनी को उपाध्यक्ष पद डॉ. जयनाथ सिंह तथा डॉ. माला मित्तल को संयुक्त रूप से चुना गया। जबकि संयुक्त सचिव पद पर डॉ. पीसी यादव तथा डॉ. आशीष वर्मा को क्लीनिकल सचिव जबकि डॉ. एके रंजन को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया। वहीं डॉ. एन के सिंह, डॉ. एच एन सिंह, डॉ. जेडआई उस्मानी तथा डॉ. पीएल गुप्ता को राज्य प्रतिनिधि के पद चुना गया। चुने गए सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी डॉ. मंगला सिंह द्वारा पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रोहित राय तो कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एसएन खत्री द्वारा की गई। इस मौके पर सभी आईएमए सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें