फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी संभावित हादसे से निपटने को तैयार रहेगी जीआरपी की क्यूआटी टीम

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने पर त्यौहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर असलहों का प्रशिक्षण लेते क्यूआरटी - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। दीपावली, छठ के साथ अयोध्या मामले में आने वाले निर्णय के दृष्टिगत जीआरपी ने अभी से सुरक्षा की तैयारी करनी शुरु कर दी है। शनिवार को जीआरपी पोस्ट में शस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ने गोरखपुर प्रशिक्षक राजेश शाही जवानों को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार की सुबह गोरखपुर से आए आर्मोरर राजेश शाही ने जीआरपी जवानों को सरकार द्वारा मुहैया असलहों की साफ-सफाई और उनके प्रयोग की जानकारियां दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंसू गैस, टियर गैस आदि चलाने के प्रशिक्षण दिया गया। जीआरपी एसओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि त्यौहारों में ट्रेनों में भारी भीड़ तथा अयोध्या मामले में आने वाले संभावित फैसले को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। जिसमें तीन टीम आठ आठ घंटे के तीन चरण में रेलवे स्टेशन पर तैनात रहेगी, जबकि एक टीम रिर्जव रखी गई है। इसके अलावा जीआरपी द्वारा माहौल को बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रख रही हैं। एसओ ने बताया कि गठित क्यूआरटी टीम में एक उप निरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल तथा तीन कांस्टेबल तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें