फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली में स्थापित हुईं 566 प्रतिमांए, पूजा के बाद खुले पट

विज्ञापन
नगर के मुंशीपुरा मोहल्ला में माँ लक्ष्मी पूजन समारोह समिति के तत्वावधान में स्थापित माँ लक्ष्मी - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कार्तिक मास के अमावस्या तिथि को मनाए जाने वाले पर्व दीपावली की तैयारियाें को पूरे जनपद में अंतिम रूप दे दिया गया। रविवार को शुभ मुहूर्त में दीयों को जलाकर मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा- अर्चना की जाएगी। इसी दिन जनपद में मां लक्ष्मी, मां काली और गणेश भगवान की प्रतिमाओं को भी स्थापित कर पूजा- अर्चना की जाएगी। इसके मद्देनजर जनपद में शनिवार को 566 स्थानों पर प्रतिमाओं को स्थापित कर उनके पट को विधिविधान से देरशाम खोल दिया गया है। सर्वाधिक 184 प्रतिमाएं मुहम्मबाद गोहना क्षेत्र में स्थापित की गईं हैं। वहीं जिलों में किसी तरह की अप्रिय घटनाएं न होने पाए इस पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताते चले जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक लक्ष्मी गणेश और काली जी की प्रतिमा स्थापित की जाती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मुहम्मदाबाद गोहना को 12 सेक्टरों में बांट कर हर सेक्टर में एक एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैयारी की गई। इसी तरह से कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 13 प्रतिमाएं, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में 09, सरायलखंसी थाना क्षेत्र में 35 प्रतिमा, हलधरपुर में 27, दोहरीघाट में 39, कोपागंज थाना क्षेत्र में 28, मधुबन थाना क्षेत्र में 55, चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में 32 और रानीपुर में 65 गणेश, लक्ष्मी औरी काली जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई। स्थापित प्रतिमाओं के सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया। बताते चले प्रतिमाओं का विसर्जन 28 से 30 के बीच किया जाएगा।उधर, दीपावली पर्व के मद्देनजर घरों के मुंडेरों को बिजली की टिमटिमाते झालरों एवं रंग-बिरंगे मालाओं से सजा दिया गया है। रविवार की शाम में यह दीयों के साथ आकर्षक तरीकों से जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें