फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज पोषणों से भरी हैं हरी सब्जियां

विज्ञापन
परदहां ब्लाक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र रेसीपी प्रदर्शनी में सजा हरी सब्जियां। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से मंगलवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेसपी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया हरी सब्जियां विटामिन और खनिज पोषण से भरी हैं। इस दौरान सभी को सहजन का पेड लगाने की सलाह देने के साथ उसके उपयोग की जानकारी दी गयी। सदर, मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन तथा घोसी तहसील के सभी नौ ब्लाकों के 2587 आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेसपी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डीपीओ केएम पांडेय ने बताया कि हरी सब्जियों के प्रति महिलाओं में रूची जगाने के लिए इस तरह का प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिससे उन्हें इसके सेवन से होने वाले लाभ की जानकारी दी जा सके। परदहा ब्लाक में प्रदर्शनी का शुभारंभ सीडीपीओ दिनेश राजपूत ने किया। बताया कि पत्तीदार हरी शाक-सब्जियाँ शरीर के उचित विकास एवं अच्छे स्वास्थ के लिए आवश्यक होती है,क्योंकि इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं। पालक, तोटाकुरा, गोंगुरा, मेथी, सहजन की पत्तियाँ और पुदिना आदि पत्तेवाली सब्जियां लौहयुक्त होती हैं। रोजाना के भोजन में हरी पत्तीदार सब्जियों का सेवन एनीमिया रोकने में सहायक होता है। हरी पत्तीदार सब्जियों में कैल्शियम, बीटा कैरोटिन एवं विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाये जाते हैं। इस मौके पर मालती पांडेय, चंद्रमती, बुच्चन देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें