डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपते उत्तर प्रदे?
- फोटो : MAU
मऊ। उप्र माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के तत्वावधान में वित्तविहीन शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि उप्र माध्यमिक शिक्षा में 80 प्रतिशत भागीदारी देने वाले शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की हालत मनरेगा मजदूरों से भी बदतर है। प्रबंधकों द्वारा अल्प मानदेय जीविकोपार्जन नहीं हो पा रहा। सरकार द्वारा आज तक ने सेवा नियमावली बनाई और न ही सम्मानजनक मानदेय दिया गया। उप्र सरकार द्वारा शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मानदेय दिया जाए। नियमावली नए सिरे से बनाया जाए। संघ के प्रदेश सचिव राजेश कुमार राय ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक उप्र सरकार के संवेदनहीनता के कारण रोजगार पाकर भी बेरोजगार हैं। महामंत्री लक्ष्मण यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो सेवा नियमावली बनाई जा रही है उसमें माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 2001 के अनुसार नियुक्ति का प्रावधान दिया जा रहा है। चेतावनी दी कि अगर मांगों पर विचार नहीं किया गया तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। धरने को जयनाथ राजभर, राजकिशोर प्रसाद, गामा यादव, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र चौहान, शिवचंद, प्रजापति, सुबाष चंद, बुद्धिराम यादव, रामनरेश ने संबोधित किया।