फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कहिनौर में तैनात रही फोर्स

विज्ञापन
घटना के दुसरे दिन कहिनौर दलित बस्ती तथा पहाड़पुर गांव में मार्च करती पुलिस। - फोटो : MAU
विज्ञापन
पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव के मोड़ पर मंगलवार की शाम पुलिस के सामने हुई मारपीट के बाद तुल पकड़े मामले को लेकर दूसरे दिन भी मौके पर पुलिस बल तैनात रही। हालांकि पुलिस ने दोनों तरफ थाने में रिपोर्ट दर्ज किया। दलितों ने 24 को नामजद किया, जबकि दूसरे पक्ष से 18 को नामजद और 150 अज्ञात को आरोपित किया गया है। दर्ज मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पीएसी के जवानों के साथ गांव में दबिश दिया। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढे। पुलिस की दबिश से गांव में दहशत का माहौल था। बताते चले बीते छह जनवरी को फ्री में मुर्गा न देने की रंजिश को लेकर मनबढ़ों की तरफ से की गई मारपीट का मामला मंगलवार को उस समय तुल पकड़ लिया। जब पुलिस दर्ज मामले की विवेचना करने के लिए दलित बस्ती पहुंची। इस दौरान सीओ नगर राजकुमार छह जनवरी को मारपीट में घायल हुए अवधेश की मां मैनादेवी से बातचीत कर वापस लौट गए। इसबीच दूसरे पक्ष के युवकों ने चौकी प्रभारी कुश्मौर के सामने ही दलित युवक को धमकी देकर मारपीट कर लिया। इसके बाद मामला जातिय संघर्ष का रुप अख्तियार कर लिया। दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर पथराव किया। इसमें एक पक्ष से पांच लोग घायल हुए थे। घटना के बाद दलितों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची। इस दौरान दोनों पक्ष के पत्थरबाज फरार हो गए। पुलिस ने घटना के बाबत दोनों पक्षों की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज किया। साथ ही आरोपियों की तलाश में बुधवार को सीओ नगर राजकुमार पीएसी और पुलिस को लेकर आरोपियों की तलाश में गांव में छापेमारी किए। इस दौरान एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। लेकिन पुलिस की छापेमारी से गांव में हड़ंकंप की स्थिति रही। सीओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी रहेगी।

जिला कारागार में महिला बंदियों में कपड़ा वितरित करतीं इनरव्हील क्लब कर सदस्याएं।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें