फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 किग्रा का केक काटकर बसपा सुप्रीमो माया का मनाया जन्मदिन

विज्ञापन
नगर के भीटी में बसपा मुखिया मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटते मुख्य अतिथि हरि? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का 64 वां जन्म दिन बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनकल्याण दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया। इस दौरान भीटी स्थित तमसा तट पर 64 किलोग्राम का केक काटा गया। केक काटने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेक्टर प्रभारी हरिश्चंद गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में अपराध का ग्राफ ेंजी से बढ़ा है। लोग दहशत में जी रहे हैं, तेजी से बढ़ रही महंगाई से हर तबका परेशान है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहें है। मजदूर भूखमरी के कगार पर पहुंच गया है। इन सब से जनता का मन वर्तमान सरकार से खिन्न हो गया है। जबकि बसपा शासनकाल में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तर्ज पर सबका विकास और अपराध पर लगाम लगा रहा। बोले माया शासनकाल में प्रदेश में जितना विकास हुआ उतना किसी भी शासनकाल में नहीं हुआ। प्रदेश तथा केंद्र में सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कहा कि पार्टी नीतियों तथा बसपा शासनकाल में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। इस अवसर पर सालिम अंसारी पूर्व राज्यसभा सांसद, चेयरमैन तैयब पालकी, गोपाल राय सांसद प्रतिनिधिघोसी, राजू कुमार राजू जिलाध्यक्ष, राजविजय, पहलवान चौहान, जयभीम कुमार, सुरेंद्र राजभर, हेमंत मौर्या, डोमा राम साहनी, कैलाश चौहान, रमेश तिवारी आदि शामिल रहे। अध्यक्षता राजू कुमार राजू तथा संचालन राजविजय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें