वलीदपुर हादसे में पत्नी और दो बेटियों के मौत के बाद विलाप करते कन्हैया।
- फोटो : MAU
वलीदपुर। नगर पंचायत वलीदपुर के बिचला पूरा में बीते सोमवार को रसोई गैस में रिसाव के बाद हुए विस्फोट की घटना में घायल हुई एक और महिला की उपचार के दौरान शुक्रवार को वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंशा की मौत के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या 16 पहुंच गई है। मंशा कन्हैया की पत्नी थी। हादसे में इसे लेकर अब तक कन्हैया दो बेटियों और पत्नी को खो चुका है। परिवार में हुई तीन मौतों ने उसे बुरी तरह तोड़ कर रख दिया है। उधर, पत्नी मंशा की मौत की खबर गांव वालों को हुई तो वह कन्हैया को सांत्वना देने पहुुंचने लगे। ऐसे में कन्हैया लोगों से लिपट कर बिलख पड़ा। बीते सोमवार को वलीदपुर के बिचलापुरा मुहल्ला निवासी स्व. छोटू शर्मा के घर में रसोई गैस में रिसाव के बाद विस्फोट की घटना हुई। इस हादसे में मौके पर 13 लोग मौत की आगोश में चले गए थे। जबकि 25 लोग घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए वाराणसी, आजमगढ़ और मऊ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इस दौरान घायलों में शामिल मंशा 53 पत्नी कन्हैया की उपचार के दौरान पांचवे दिन शुक्रवार की दोपहर मौत में बीएचयू में मौत हो गई। मंशा की मौत के बाद इस हादसे में मारने वालों की संख्या बढ़ 16 हो गई। मंशा के शव को पीएम के लिए भेजा गया। हादसे के दिन कन्हैया की दो पुत्रियों सरिता 22 और सिंपी 18 की मौत हुई थी। इसके अलावा उसकी पत्नी मंशा एक पुत्री और मां घायल हुई थी। उपचार के दौरान शुक्रवार को मंशा की भी मौत हो गई। लेकिन अभी भी कन्हैया की मां और एक बेटी अस्पताल में जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रही है। सिंपी और सरिता की मौत से कन्हैया घटना के दिन से ही काफी व्यथित है। इस बीच पत्नी की मौत ने उसे बुरी तरह तोड़ दिया है। मंशा के मौत की पुष्टि मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम निरंकार सिंह ने की। बताया कि पीएम के बाद संभवत: देर रात मंशा का शव परिजनों को सौंपा जाएगा।