नगर के बुनकर कालोनी में बिजली चेकिंग करते बिजली विभाग की टीम।
- फोटो : MAU
मऊ। बिजली विभाग की ओर से बकाया राशि तथा बिजली चोरी रोकने के लिए बुधवार को बुनकर कॉलोनी में चेकिंग अभियान चलाया गया। सब्सिडी कनेक्शन पर घरेलू उपयोग मिलने पर 12 का कनेक्शन काटा गया। वहीं चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे पांच लोगों का कनेक्शन काटने के साथ मुकदमा दर्ज कराया।
बुधवार को एसडीओ संजय कुमार यादव, अरविंद कुमार तथा वाराणसी विजीलेंस से आए अवर अभियंता और विजिलेंस निरीक्षक के नेतृत्व में बुनकर कॉलोनी में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने जांच के दौरान 12 बुनकर सब्सिडी कनेक्शन पर घरेलू उपयोग पाया गया। जिसमें कई उपभोक्ता एसी, हीटर आदि बिजली उपकरण का प्रयोग पाया गया। टीम ने इन उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए टैरिफ परिवर्तन तथा असेसमेंट की कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने 17 उपभोक्ताओं के यहां भार वृद्धि करने के साथ पांच लोगों द्वारा बिजली चोरी करते पाए जाने पर कनेक्शन काटने के साथ इनके विरूद्ध सरायलंखसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान टीम ने करीब डेढ़ लाख रुपये का राजस्व वसूल किया। बिजली विभाग के चेकिंग से बकाया उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही।