फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग के लेकर आक्रोशित लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय

विज्ञापन
बिजली विभाग के विरोध में कलेक्ट्रेट से जुलूस निकालकर बिजली विभाग कार्यालय के सामने सड़क जाम कर व - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के कांशीराम आवास में बिना किसी सूचना के बिजली कटौती से नाराज विभिन्न कांशीराम आवास कॉलोनी के लोगों ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आवास के लोगों ने कार्यालय का मेन गेट बंद कर दिया। लोगों की मांग थी कि बिजली विभाग द्वारा अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल करे। उधर विभाग का घेराव की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी राजकुमार के आश्वासन पर लोग शांत हुए और घेराव समाप्त किया। नगर के कंधेरी, रहजनिया, सुल्तानपुर, परदहा स्थित कांशीराम आवास के 200 से ज्यादा निवासी शुक्रवार की सुबह 11 बजे सहादतपुरा स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा बिना किसी नोटिस के सभी कांशीराम आवास का बिजली आपूर्ति ठप कर दी है। बिजली ना होने से लोगों को रात ना केवल अंधेरे तथा गर्मी में गुजारने के साथ प्रदूषित जल का सेवन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बोले कि बीते कई दिनों से बिजली ना होने से उनके घरों के बच्चें पड़ रही गर्मी के चलते बीमार पड़ गए है। अधिकारियों को कई बार बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग करने के बाद इनके द्वारा आपूर्ति शुरू करने का प्रयास नहीं किया गया है। इस दौरान नाराज लोगों ने कार्यालय का मेन गेट भी बंद कर दिया। बिजली विभाग का घेराव की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी राजकुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र ही समस्या का निस्तारण का आश्वासन दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन बंद किया। प्रदर्शन करने वालों में सुनिल, रमेश, कल्लू, विनोद, सुरेश, रेहाना, सना, सिमा, सरीता, चंद्रावति, गायत्री, मीरा देवी, पंकज पांडेय, माधुरी देवी, माया गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें