फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव सड़क पर रख कर लगाया जाम

विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के बाद दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरा मोड़ पर सड़क जा? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरा के पास शुक्रवार को एक युवक का शव मऊ-आजमगढ़ मुख्यमार्ग पर रखकर परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ जाम कर दिया। आरोप लगाया कि युवक की हत्या करके शव सड़क पर फेंक दिया गया है। कहा कि पुलिस हत्यारों के विरुद्ध मुुकदमा दर्ज करे। आधे घंटे बाद सीओ सिटी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। शाम को इस मामले में मृतक की मां की तहरीर पर मृतक की पत्नी, सास, ससुर और साले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि दक्षिण टोला महरनिया मुहल्ला निवासी अरविंद सोनकर 27 पुत्र् ागुलाब की शादी सात साल पहले आजमगढ़ जिले में हुई थी। परिजनों के अनुसार अरविंद अपने बेटे के जन्मदिन पर ससुराल गया था। लेकिन उसका शव गुरुवार को दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुरा मुहल्ले के पास पाया गया। उसके सिर पर चोट के निशान देखे गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव गुरुवार की शाम परिवार वालों को सौंप दिया था। इधर शुक्रवार को परिवार वालों ने मुहल्लेवासियों के साथ मिलकर दशईं पोखरा के पास मुख्य मार्ग जाम कर दिया। आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राजकुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। सीओ के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर शाम को मृतक की मां ज्योति की तहरीर पर पुलिस ने सास रंजना, ससुर, साले और उसकी पत्नी के विरुद्ध हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। तहरीर में आरोप है कि उसके बेटे अरविंद को उसके ससुराल वालों ने मार डाला और शव सड़क के किनारे फेंक दिया। इस बाबत दक्षिण टोला थानाध्यक्ष निहार रंजन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें