फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार के धक्के से पलटी बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के खीरी कोठा गाँव के पास शनिवार की रात सियार के सामने आने से बाइक टकरा कर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवा दवा व्यापारी की मौत हो गई। युवक अपने मित्र को फतेहपुर मंडाव छोड़कर वापस घर लौट रहा था। बाइक सवार विष्णु शंकर वर्मा उर्फ मुन्ना वर्मा 34 पुत्र रामजी वर्मा बलिया जनपद के ताड़ीबड़ा गांव का निवासी था। वह शनिवार की रात 10 बजे अपने मित्र को फतहपुर मंडाव छोड़कर बाइक से अपने मधुबन के रास्ते घर लौट रहा था। खीर ीकोठा गाँव स्थित मस्जिद के पास बाइक के सामने अचानक सियार आ गया। जिससे युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह पास ही नीम के पड़े से जा टकराया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृत युवक का दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसके सालभर का एक पुत्र भी है। युवक की मौत खबर जहां परिजन बिलख पड़े तो वहीं गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें