फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश बूथों पर रहीं अव्यवस्थाएं

विज्ञापन
घोसी विधानसभा उपचुनाव में उच्च प्राथमिक विघालय इंदारा पर मतदान कर्मचारियों को मतदान कराने के लि - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। आयोग के आदेश के बाद भी उपचुनाव में अधिकांश बूथों पर अव्यवस्था का आलम दिखा। आयोग से तय मानक अधिकांश बूथों पर नहीं दिखे। इस दौरान कही पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं रही तो कहीं बूथ की छत टपकती रही। जबकि घोसी ब्लाक में कुछ बूथ इतने दूर बनें थे, कि वोटरों को काफी दूर तक जाना पड़ा।उपचुनाव में कुल 454 बूथों पर वोटिंग की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन काफी दिनों से बूथों के सत्यापन और वहां व्यवस्था करने में जुुटी थी। इसके बाद भी समस्याएं बरकरार रही। घोसी ब्लाक क्षेत्र में नगर पंचायत क्षेत्र में प्राथमिक कन्या पाठशाला बड़ागांव के बूथ संख्या 157 पर तो कोपागंज ब्लाक के अदरी देहात बूथ संख्या 421, 422, 423, पर रोशनी का अभाव रहा। जिससे बूथों पर अंधेरा जैसा होने से काम में बाधा आती रही। ऐसे में मतदान कर्मचारियों के साथ वोटरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बड़ा गांव बूथ पर मोबाइल का टार्च जलाकर कर्मचारी काम करते नजर आए। वहीं, कोपागंज ब्लाक के अदरी देहात पर बूूथ संख्या 427 की छत टपक रही थी। इंदारा पूर्वी बूथ इतने छोटे कमरे में बनाया गया था, जिससे कर्मचरियों को काम करने में दिक्कतें होती रहीं। जिस कमरें में बूथ बनाया गया था, उसमें फर्नीचर भी रखा गया था। कर्मचरियों को मेज कुर्सी भी मुहैया नहीं कराई गई थी। कर्मचारियों ने मेज को ही कुर्सी की तरह इस्तेमाल किया। बूथ पर जगह कम होने से मतदान करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें